अमिताभ बच्चन कल मनाएंगे अपना 83वां जन्मदिन, शुरुआती संघर्षों से लेकर ‘एंग्री यंग मैन’ बनने तक का सफर

Spread the love

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। सदी के महानायक बनने का सफर आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में बिग बी को लगातार 12 फिल्में फ्लॉप होने का सामना करना पड़ा, और उन्हें ‘फ्लॉप न्यूकमर’ का टैग भी मिला। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने अद्वितीय टैलेंट से इस टैग को बदलकर ‘एंग्री यंग मैन’ में बदल दिया।

अमिताभ का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन थे और मां तेजी बच्चन थिएटर में रुचि रखती थीं। शुरुआत में उन्हें ‘इंकलाब’ नाम दिया गया था, जिसे बाद में बदलकर अमिताभ रख दिया गया। मां से मिली एक्टिंग की सीख ने उनके करियर की नींव रखी और उन्हें बॉलीवुड का सितारा बना दिया।

आज उनके फिल्मी सफर की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह सिखाती है कि मेहनत और धैर्य से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

    Spread the love

    Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

    फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!