चिस्दा गांव में तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत, गांव में फैली सनसनी

Spread the love

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिस्दा में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर भीख मांग कर जीवन यापन करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को दोपहर में रामसागर तालाब के किनारे टहलते हुए देखा गया था। कुछ ही देर बाद लोगों ने उसे तालाब के पानी में डूबते हुए पाया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पानी पीने के दौरान तालाब में फिसलकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!