अर्चना तिवारी इंदौर से कटनी जाते वक्त ट्रेन से हुई थी रहस्यमय ढंग से लापता

Spread the love

इंदौर से कटनी जाते वक्त रहस्यमय तरीके से लापता हुई कटनी की युवती अर्चना तिवारी आखिरकार सुरक्षित मिल गई है। घटना के 13 दिन बाद जीआरपी ने उसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल सीमा के पास से बरामद किया। फिलहाल पुलिस टीम उसे भोपाल लेकर आ रही है, जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि वह इन दिनों कहां रही, क्या उसका अपहरण हुआ था या वह अपनी मर्जी से गई थी।

भोपाल एसपी रेल राहुल लोढ़ा ने जानकारी दी कि अर्चना तिवारी सुरक्षित है और उसे दस्तयाब कर लिया गया है। परिजन भी कटनी से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं।

तलाश के दौरान पुलिस को अर्चना के मोबाइल में एक नंबर मिला, जिस पर वह अक्सर बात करती थी। जांच में पता चला कि यह नंबर ग्वालियर के एक थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर का है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन उसने किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया। इसी बीच अर्चना ने मंगलवार सुबह खुद ही परिजनों को फोन कर अपनी सकुशलता की सूचना दी, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

गौरतलब है कि अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन पर वह नर्मदा एक्सप्रेस से घर लौट रही थी। ट्रेन के बी-3 कोच में उसकी आखिरी बार मौजूदगी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास देखी गई थी। सहयात्रियों के अनुसार वह वॉशरूम जाने के लिए उठी थी, लेकिन इसके बाद वापस सीट पर नहीं लौटी। अगले दिन ट्रेन के कटनी पहुंचने पर उसके मामा ने डिब्बे में उसका पर्स और बैग तो पाया, लेकिन वह खुद गायब थी।

  • Related Posts

    न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा

    Spread the love

    Spread the love  मध्यप्रदेश । विशेष रिपोर्ट     दतिया, 21 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से न्याय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण और सख्त फैसला सामने आया है।…

    “सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

    Spread the love

    Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!