राज्य सेवा परीक्षा 2023 में चयनित सहायक संचालकों को मिली नई पदस्थापना, प्रशिक्षण के लिए इन्द्रावती भवन में होंगे संलग्न

Spread the love

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 में चयनित 10 सहायक संचालकों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन में अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार चयनित अधिकारियों की पदस्थापना निम्नानुसार की गई है:

किरण राजपूत – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सरगुजा

दिव्यांश सिंह चौहान – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला जशपुर

उत्तम कुमार – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला कोण्डागांव

श्वेता कश्यप – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला रायपुर

यशवंत कुमार वर्मा – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला राजनांदगांव

त्रिलोक – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला कांकेर

विशाल – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला कोरबा

विजेन्द्र एक्का – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सूरजपुर

मुन्ना – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला दंतेवाड़ा

सचिन कुमार निकुंज – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला बलरामपुर

गौरतलब है कि ये सभी चयनित अधिकारी वर्तमान में कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ हैं, जहां वे प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस प्रशिक्षण के उपरांत सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विभाग द्वारा इस पदस्थापना को आदिवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणकारी कार्यों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!