लैलूंगा में सहायक प्राध्यापक ने लगाया ब्लैकमेलिंग और 5 लाख की उगाही का आरोप, एसपी से मांगी सुरक्षा व निष्पक्ष जांच

Spread the love

 

रायगढ़/लैलूंगा विशेष रिपोर्ट।

 

 

रायगढ़ जिला के लैलूंगा में शासकीय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रेमन भार्गव ने पड़ोसी पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट, 5 लाख रुपये की उगाही और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।

लैलूंगा में सहायक प्राध्यापक ने लगाया ब्लैकमेलिंग और उगाही का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

 

रायगढ़। जिला के लैलूंगा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ सहायक प्राध्यापक रेमन भार्गव ने अपने पड़ोसी पर ब्लैकमेलिंग, घर में घुसकर मारपीट, 5 लाख रुपये की उगाही और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

 

आवेदन के अनुसार, पड़ोसी द्वारा उनके खिलाफ लैलूंगा थाने में कथित रूप से झूठी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद 29 जून 2026 को कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया और धमकी दी गई कि यदि 5 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा तथा परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 

प्राध्यापक ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि चाहे गहने, जमीन या वाहन बेचकर अथवा किस्तों में ही सही, लेकिन तय रकम हर हाल में देनी होगी। साथ ही उनकी नाबालिग बेटी को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

 

पीड़ित ने स्थानीय लैलूंगा पुलिस पर भी शिकायत दर्ज करने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत की पावती तक नहीं दी गई।

 

रेमन भार्गव ने 3 जुलाई 2026 को रायगढ़ एसपी को आवेदन के साथ कथित ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों से युक्त पेन ड्राइव भी सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। आरोपों की पुष्टि होना अभी शेष है।

 

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!