बेमेतरा : शिवनाथ नदी पुल पर कार हादसा, बैंक कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Spread the love

बेमेतरा। जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मचारी की जान चली गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर स्थित शिवनाथ नदी के पुल पर हुआ, जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर नदी में समा गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब कार सवार युवक अमित बघेल अपनी कार से रायपुर-जबलपुर हाईवे पर सफर कर रहा था। शिवनाथ नदी पुल पार करते समय अचानक कार संतुलन खो बैठी और सीधा नदी में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा और बेमेतरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। तत्पश्चात क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अमित बघेल (निवासी गौरीघाट, जबलपुर, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है, जो बेमेतरा में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!