बीजापुर में सड़क निर्माण घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियर गिरफ्तार — पत्रकार हत्या से जुड़ी जांच के बाद खुलासा

Spread the love

बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले के गंगालूर-मिरतूर मार्ग के निर्माण में सामने आए भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंताओं (ईई), एक वर्तमान ईई, एक एसडीओ और एक सब-इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) चंद्रकांत गवर्ना ने की है।

यह कार्रवाई पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या प्रकरण से जुड़े अनुसंधान के बाद सामने आई है। गौरतलब है कि मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने हत्या के पीछे ठेकेदारी और सड़क निर्माण में गड़बड़ी को संभावित कारण माना था।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 की रात से लापता थे। उनका शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। इस जघन्य हत्याकांड में सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके दो भाइयों—रितेश और दिनेश चंद्राकर—सहित सुपरवाइज़र महेंद्र रामटेके को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

हत्या के बाद जब मामले की परतें खुलने लगीं, तो गंगालूर-नेलसनार-कोड़ोली-मिरतूर सड़क परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की गई। यह सड़क परियोजना वर्ष 2010 में 73.08 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुई थी, और पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने इसी प्रोजेक्ट में भारी भ्रष्टाचार के सबूत उजागर किए थे।

जांच में जब विभागीय इंजीनियरों की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य मिले, तब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों अभियंताओं को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!