सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत – बीजापुर में आत्महत्या की दुखद घटना

Spread the love

बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब जवान ने बैरक में अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद के गले में गोली चलाई। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। वे बिहार के भोजपुर जिले के चाल पोखरी थाना अंतर्गत ठाकुरी गांव के निवासी थे।

घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि जवान ने आत्महत्या के लिए अपनी लाइसेंसी इंसास राइफल का इस्तेमाल किया। घटना की जानकारी मिलते ही नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!