बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर बड़ा एक्शन: कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा

Spread the love

बेंगलुरु । चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे के बाद घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा सख्त रुख अपनाए जाने के बाद अब कर्नाटक क्रिकेट संघ (KCA) के सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

शनिवार को संघ की ओर से जारी किए गए आधिकारिक प्रेस नोट में कहा गया है, “पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुखद घटनाओं में संघ की भूमिका सीमित रही है, फिर भी नैतिक जिम्मेदारी के तहत सचिव और कोषाध्यक्ष ने 6 जून को अध्यक्ष को पत्र सौंपकर इस्तीफा दे दिया है।” पत्र में दोनों के हस्ताक्षर भी शामिल थे।

सीएम के सख्त एक्शन के बाद फरार हुए दोनों पदाधिकारी

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात मुख्यमंत्री के निर्देश पर जब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने उनके घर पहुंची, तो दोनों अधिकारी वहां से गायब थे। इसके बाद से उनकी तलाश जारी है।

अब तक 4 गिरफ्तारियां, 8 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर समेत 8 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सचिव को भी पद से हटा दिया है।

जनता में आक्रोश, जांच में तेजी

हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया और विभिन्न राजनीतिक मंचों पर लोगों ने आयोजकों की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। राज्य सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!