सरगुजा में नशामुक्ति की ओर बड़ा कदम: 6 दिनों में 62 हजार लोगों ने ली नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा

Spread the love

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

अंबिकापुर, 12 अगस्त 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ को सरगुजा संभाग में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। 6 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के शुरुआती छह दिनों में ही 62 हजार से अधिक लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।

विद्यालयों, महाविद्यालयों, विभिन्न संस्थानों, युवाओं और आम नागरिकों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान के दौरान ब्रह्माकुमारीज के वक्ताओं ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रमों में राजयोग ध्यान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से व्यसनमुक्त जीवन जीने की सरल विधियों की जानकारी भी दी जा रही है। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

संस्था की सरगुजा संभाग प्रभारी बीके विद्या बहन ने बताया कि अभियान 20 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना और एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

 देशभर में भी मिल रहा व्यापक समर्थन

ब्रह्माकुमारीज के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अब तक एक करोड़ 13 हजार 378 लोगों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा ली है। सरगुजा संभाग में शुरुआती छह दिनों में 62 हजार से अधिक लोगों का संकल्प लेना अभियान के प्रति बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है।

नशे के खिलाफ संकल्प, स्वस्थ समाज की ओर कदम—सरगुजा में नशामुक्ति अभियान ने पकड़ी रफ्तार।

 

 

 

  • Related Posts

    रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

    जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!