बिलासपुर : पारिवारिक कलह से तंग युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आनंद देवांगन की शादी मात्र छह महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान था। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में उसने साफ तौर पर बताया कि वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा था और अब जीने की उम्मीद खत्म हो चुकी है।

पुलिस ने आत्महत्या का यह वीडियो जब्त कर लिया है और उसी के आधार पर पत्नी एवं ससुराल पक्ष की भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती खटास और मानसिक तनाव की गंभीरता को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!