सरायपाली : महिला से मारपीट और गालीगलौच का मामला, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

Spread the love

सरायपाली । टावरपारा शास्त्रीनगर में एक महिला के साथ गालीगलौच कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड क्रमांक 08 टावरपारा शास्त्रीनगर निवासी फुलकुमारी शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह बैदपाली रोड साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। घर के सामने उसकी 6 वर्षीय बेटी स्वीटी शर्मा रोती हुई मिली। पूछने पर बच्ची ने बताया कि मोहल्ले का मंजीत यादव उसे गालियां दे रहा था।

बेटी से जानकारी मिलने पर जब फुलकुमारी ने मंजीत यादव से पूछताछ की, तो वह वहां से चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद, करीब शाम 7:30 बजे, मंजीत अपनी मां अनिता यादव और बहन हंशा यादव के साथ वापस आया। तीनों ने मिलकर फुलकुमारी शर्मा के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने गालीगलौच करते हुए धमकाया कि “तू कौन होती है हमें रोकने वाली, हम जिसे चाहे उसे गाली दें या मारें।”

फुलकुमारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान मोहल्ले की महिलाएं शिवा बाई दास और मंजू शर्मा मौके पर पहुंचीं और झगड़े को शांत कराया। मारपीट में फुलकुमारी को चोटें भी आई हैं।

प्रार्थिया की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने अनिता यादव, हंशा यादव और मंजीत यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, और 351(2)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!