बिलासपुर : टीसी मांगने पहुंची छात्रा को प्राचार्य ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित बीआर साव कॉलेज में टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) लेने पहुंची एक छात्रा और महिला प्राचार्य के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि बातचीत के दौरान छात्रा पर महिला प्राचार्य ने थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी अंकिता यादव, नेवसा गांव स्थित बीआर साव कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसे खेल कोटे से प्रवेश मिला था, इसलिए पहले दो वर्षों में कॉलेज ने उससे फीस नहीं ली थी। लेकिन फाइनल ईयर में कॉलेज प्रबंधन ने फीस भरने को कहा। इस पर छात्रा ने टीसी की मांग की, ताकि वह किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश ले सके।

छात्रा का आरोप है कि टीसी के लिए वह कई दिनों से कॉलेज के चक्कर काट रही थी, लेकिन हर बार उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जा रहा था। जब उसने विरोध किया तो प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू ने उसे थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की।

वहीं, कॉलेज प्रबंधन का पक्ष है कि छात्रा को नो ड्यूज भरने के लिए कहा गया था। इसी बात से नाराज होकर वह संबंधित प्राध्यापक से तेज आवाज में बात करने लगी। प्राध्यापक ने इसकी जानकारी प्राचार्य को दी। जब छात्रा से बात करने की कोशिश की गई, तो वह बहस करने लगी और प्राचार्य के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

विवाद के दौरान छात्रा के साथ आया युवक कॉलेज स्टाफ की गतिविधियों का वीडियो बना रहा था, जिसमें प्राचार्य के द्वारा थप्पड़ मारने की घटना रिकॉर्ड हो गई। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस का बयान:
रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!