बिलासपुर : आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने नेशनल डांस फेस्टिवल में बटोरीं वाहवाही, रायगढ़ का बढ़ाया मान

Spread the love

बिलासपुर । संस्कारधानी बिलासपुर के देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम का मंच 21 जून 2025 को रंग-बिरंगे परिधानों, सुर-ताल और मोहक नृत्य की छटा से सराबोर हो उठा। अवसर था नाद मंजरी डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल एंड कंपीटिशन का, जिसमें देशभर से आए कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लेकिन इस राष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ की आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से विशेष छाप छोड़ी और कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए।

राष्ट्रीय संगठन न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय, लोकनृत्य, गायन और वादन की विधाओं में प्रतियोगी शामिल हुए। रायगढ़ की ओर से प्रतिभाग कर रही आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया।

बेटियों ने चमकाया रायगढ़ का नाम
एकेडमी की संचालिका और अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना गुरु तब्बू परवीन के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

कृषनवी सिंह और नाव्या सिंह को उनकी अद्भुत प्रस्तुति के लिए कला अंभीरा सम्मान से नवाजा गया।

रूही शर्मा, अनुजा वाजपेयी और आरुषि अग्रवाल ने प्रभावशाली कथक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हृत्वी अग्रवाल, दिविशा बोंदिया और सिया अग्रवाल ने अपने आकर्षक नृत्य से दर्शकों का दिल जीतते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायकों और दर्शकों ने रायगढ़ की इन प्रतिभाओं की भरपूर सराहना की। उनकी ऊर्जा, तालमेल और प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गुरु तब्बू परवीन को मिला विशेष सम्मान
इस अवसर पर गुरु तब्बू परवीन को भी नाद मंजरी गुरु सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी लगन, छात्राओं को दी गई उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली और नृत्य के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम
आयत डांस एकेडमी की इस उपलब्धि ने न केवल छात्राओं, उनके परिवार और गुरु का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त किया है। यह उपलब्धि भविष्य में भी रायगढ़ की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!