भारतमाला प्रोजेक्ट से निलंबन के बाद पटवारी ने की आत्महत्या, दो दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

Spread the love

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े पटवारी सुरेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे दो दिन पहले ही उन्होंने यह कदम उठा लिया।

परिजनों के अनुसार, सुरेश मिश्रा ने अपनी बहन के फार्महाउस के पास स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक सुरेश मिश्रा तखतपुर तहसील में कार्यरत थे और भारतमाला परियोजना के तहत किए जा रहे भूमि अधिग्रहण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तीन दिन पहले उन्हें अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि वे पहले भी कई बार विभागीय कार्रवाई का सामना कर चुके थे।

सुसाइड नोट में लिखे भावनात्मक शब्द

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुरेश मिश्रा ने दो लोगों का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और बार-बार की विभागीय पूछताछ और कार्रवाई से टूट चुके थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को खंगालने में जुटी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!