BREAKING NEWS: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 तोते के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद. वन मंडल ने आज तोता तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गरियाबंद से 26 तोते तस्करी करने रायपुर जा रहे शख्स को विभागीय अधिकारियों ने धर दबोचा है. वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगातार गंगा सिंह तोते बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. वहीं इन दिनों ब्रीडिंग सीजन के दौरान तोते की तस्करी में भारी बढ़ोतरी होती है. आज गरियाबंद निवासी आरोपी गंगा सिंह बघेल 26 तोते लेकर छुरा होते हुए रायपुर जा रहा था, तभी वन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस अवैध कारोबार को अपने पारिवारिक धंधे के रूप में कर रहा था. आरोपी ने पीपरछेड़ी, गोडलबाय और दांतबाय कला क्षेत्रों से तोते एकत्रित किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!