दुबई गए इंजीनियर के फ्लैट में सेंधमारी, चोरों ने खंगाला घर CCTV फुटेज में संदिग्ध कैद, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

नोएडा के सेक्टर-42 स्थित धन्य निकेतन समिति सोसायटी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। फ्लैट नंबर 63 में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक शर्मा के घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर सेंधमारी की और लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब इंजीनियर अपने परिवार के साथ दुबई यात्रा पर थे।

चोरी की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने पहले फ्लैट की रेकी की थी और उन्हें यह जानकारी थी कि परिवार विदेश में है तथा फ्लैट खाली है। फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर ताला देखकर चोरों ने खिड़की को निशाना बनाया और भीतर घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला।

सोसायटी में सुरक्षागार्ड तैनात होने के बावजूद चोरों का इस तरह बेधड़क घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस सोसायटी परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है और उनके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा और आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि फ्लैट से कितना सामान और कितनी ज्वैलरी चोरी हुई है। इसकी जानकारी इंजीनियर विवेक शर्मा के लौटने के बाद ही सामने आ पाएगी। पुलिस भी उनके भारत लौटने का इंतजार कर रही है।

सोसायटी में दहशत और नाराजगी

इस घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि सोसायटी में कई समस्याएं पहले से मौजूद हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग खुद परिसर में नहीं रहते, जिससे सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाता। अब जबकि चोरी की वारदात हो गई है, लोग अपनी सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!