संगीत कार्यक्रम में अव्यवस्था, भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, दम घुटने पर छह लोग अस्पताल पहुंचाए गए

Spread the love

केरल के कासरगोड जिले में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान दम घुटने से छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 29 दिसंबर की रात की है, जब कासरगोड के बेकल में एक बीच म्यूजिक फेस्टिवल में भारी भीड़ के कारण कम से कम छह लोगों को दम घुटने की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि समय पर दखल देने से हालात काबू में आ गए और किसी को कोई चोट नहीं लगी।

लोगों के घायल होने की रिपोर्ट को पुलिस ने किया खारिज
कई लोगों के घायल होने के मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए पुलिस ने कहा कि वे गलत थीं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने या घटना को लेकर घबराहट न फैलाने की अपील की, और आश्वासन दिया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। घटना के बाद अस्पताल ले जाए गए सभी लोगों को तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने यह स्पष्टीकरण तब जारी किया जब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कल रात बीच पर रैपर वेदन के म्यूजिक शो में भारी भीड़ के कारण कई लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!