छत्तीसगढ़ ने CareEdge रैंकिंग 2025 में लगाई छलांग: 14वें से 11वें पायदान पर पहुंचा, शासन, विकास और अर्थव्यवस्था में दिखा असर

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने CareEdge State Ranking 2025 में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए तीन पायदान की छलांग लगाई है। राज्य अब 14वें से बढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यह सुधार शासन व्यवस्था, सामाजिक विकास और आर्थिक मजबूती के क्षेत्र में राज्य सरकार की नीतियों और प्रयासों का परिणाम है।

2023 में जहां राज्य का समग्र स्कोर 34.8 था, वहीं 2025 की रिपोर्ट में यह 40.9 अंक तक पहुंच गया है। यह स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ अब देश के प्रमुख विकासशील राज्यों की सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बताया टीम छत्तीसगढ़ की मेहनत का फल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ की जनता और प्रशासनिक अमले को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता हमारी पारदर्शी नीतियों, जन-सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जन-भागीदारी का परिणाम है। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी मजबूती दी गई है।”

आर्थिक मोर्चे पर बड़ी छलांग, 12वें से 7वें स्थान पर पहुंचा राज्य

रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने आर्थिक प्रदर्शन के पैमाने पर 9.9 अंकों की बढ़त के साथ 12वें से 7वें स्थान पर जगह बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और सशक्त वित्तीय प्रबंधन का परिणाम मानी जा रही है।

राज्य का GST संग्रहण और बजट प्रबंधन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और पारदर्शी हुआ है, जिससे राजकोषीय स्थिति मजबूत हुई है।

प्रशासनिक क्षेत्र में भी बेहतरीन सुधार

शासन-प्रशासन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने 14.2 अंकों की शानदार प्रगति की है। पब्लिक सर्विस डिलीवरी, कानून व्यवस्था और डिजिटल गवर्नेंस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के चलते राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थान पाया है।

सामाजिक विकास में भी नया रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सूचकांकों में 17.8 अंकों की रिकॉर्ड प्रगति दर्ज की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, साक्षरता और आय समानता जैसे मानकों में सुधार से राज्य की समावेशी विकास नीति को बल मिला है।

CareEdge रैंकिंग में 50 संकेतकों पर हुआ मूल्यांकन

CareEdge की यह रैंकिंग कुल 50 संकेतकों पर आधारित है, जो 2023 में केवल 46 थे। इनमें आर्थिक प्रदर्शन, वित्तीय स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, शासन और पर्यावरणीय संतुलन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी स्थिति को पहले से बेहतर किया है और यह संकेत देता है कि राज्य अब तेज़ी से राष्ट्रीय मंच पर अग्रणी भूमिका की ओर बढ़ रहा है।

 

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!