कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश: स्थानांतरण के बाद कार्यभार न संभालने वाले अधिकारियों का रुकेगा वेतन

Spread the love

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्थानांतरण के बावजूद नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार नहीं संभालने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष को गरिमा के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले 25 वर्षों की विकास यात्रा को आम जनता के समक्ष आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों को राज्य की प्रगति का अनुभव हो।

इस दौरान पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सेचुरेशन लेवल प्राप्त करने हेतु आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी व्यक्तिगत योजनाओं को घर-घर जाकर हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार से जुड़े लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे हितग्राहियों से प्रत्यक्ष या फोन के माध्यम से योजना का फीडबैक लें।

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और स्कूलों में शनिवार को चल रही “सकारात्मक सोच” पहल की भी समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में इस पहल का निरीक्षण करने को कहा गया। डीएमएफ योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के प्रस्ताव जल्द भेजने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी बैठक में रखी गई।

इसके अलावा पीवीटीजी क्षेत्रों में स्वीकृत छह आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया गया। अंत में कलेक्टर ने अंतर्विभागीय मुद्दों का समाधान करते हुए अधिकारियों को समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर: विरासत, धर्म और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेगा समग्र मास्टर प्लान

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। जिले की ऐतिहासिक पहचान मल्हार और रतनपुर को नई विकास दिशा देने की तैयारी शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!