छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे, 14 नए मरीजों की पुष्टि

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस सक्रिय होता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश भर में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए मरीजों में रायपुर से 6, दुर्ग से 3, बिलासपुर से 2 और सरगुजा से 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही इन चार जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

फिलहाल राज्य में 57 मरीजों का इलाज जारी है, जिनमें से 45 लोग होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं, जबकि 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक कुल 73 मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और एहतियाती उपायों को अपनाएं। मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की नियमित सफाई संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों से यथासंभव दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

Related Posts

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!