पाली शिव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शिवलिंग का किया जलाभिषेक

Spread the love

सुनील यादव की कलम से…..✍🏻

कोरबा, पाली | श्रावण मास के पहले सोमवार को पाली जनपद स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्तों ने सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिर परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया।

श्रद्धालु जन दूध, जल, बेलपत्र और भस्म के साथ भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने सुबह तड़के से ही कतारों में लग गए। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें सुरक्षा, पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी शामिल थी।

श्रावण के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर कई स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और शिव नाम का जाप करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!