नशा मुक्ति अभियान : ग्राम पंचायत दनियां ने शराबबंदी का लिया संकल्प

Spread the love

कोरबा दनियां। ग्राम पंचायत दनियां ने नशा (शराब) मुक्ति अभियान की शुरुआत कर क्षेत्र में शराबबंदी का संकल्प लिया है। पंचायत द्वारा जारी पोस्टर में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह परिवारिक विवाद, बीमारियों और सामाजिक बुराइयों की जड़ भी है।

अभियान के तहत ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। पोस्टर में लिखा गया है – “जो होगा नशे का आदी, उसके जीवन की होगी बर्बादी”, “नशा है बड़ा शैतान, जो हमें बनाता है हैवान”।

ग्राम पंचायत ने नशा मुक्ति अभियान समिति का गठन किया है, जिसमें सक्रिय महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। समिति ने यह भी घोषणा की है कि शराब बनाने या बेचने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 200 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

साथ ही, 5 जून 2025 से ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब बनाने व बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!