बैकुंठपुर में सियान सदन की मांग तेज, पेंशनर महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

 

कोरिया। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

कोरिया/बैकुंठपुर। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की जिला शाखा कोरिया ने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सियान सदन (Senior Citizen Activity and Welfare Centre) की स्थापना की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में 17 अगस्त को संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव से मुलाकात कर मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

बैठक के दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी द्वारा पूर्व में दिए गए सुझाव का उल्लेख करते हुए बताया गया कि अन्य जिलों की तर्ज पर कोरिया जिले में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान सदन की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखकर इसके निर्माण की मांग की।

संघ के सदस्य दीपक राजदान द्वारा तैयार किए गए विस्तृत प्रस्ताव प्रारूप के माध्यम से सियान सदन की आवश्यकता, उपयोगिता और वरिष्ठ नागरिकों को इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सियान सदन वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित हो सकता है।

पेंशनर महासंघ के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद अनेक वरिष्ठ नागरिकों को अकेलेपन और सामाजिक अलगाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सियान सदन उन्हें संवाद, सामाजिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों और अनुभव साझा करने के लिए एक सम्मानजनक मंच उपलब्ध करा सकता है। इससे वरिष्ठ नागरिकों में अपने अनुभव और ज्ञान को समाज के लिए उपयोगी बनाने का अवसर भी मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मांग को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अपने स्तर पर आवश्यक शासकीय प्रक्रिया को यथासंभव शीघ्र प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर के सकारात्मक रुख से संघ के सदस्यों में उम्मीद जगी है कि जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान सदन की दिशा में जल्द ठोस पहल हो सकती है।

संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जिले के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर आवश्यक सहयोग और सैद्धांतिक सहमति का अनुरोध किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रेमचंद्र गुप्ता, डॉ. अरविंद नारायण सिंह, दीपक राजदान, घनश्याम जायसवाल, अलविस तिर्की, श्रीमती मिनिजिया एक्का, रामकुमार राजवाड़े एवं प्रकाश गोस्वामी शामिल रहे।

अब जिले के वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर महासंघ की निगाहें प्रशासन एवं शासन की ओर टिकी हैं। देखना होगा कि सियान सदन की यह मांग कब तक धरातल पर उतरती है और बैकुंठपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित केंद्र का सपना कब साकार होता है।

 

 

 

  • Related Posts

    नाग पंचमी पर दल्हा पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

    Spread the love

    Spread the love      जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा/अकलतरा। नाग पंचमी के पावन पर्व पर अकलतरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दल्हा पहाड़ श्रद्धालुओं की…

    विलुप्ति की कगार पर हरेली और नागपंचमी: लोक संस्कृति की गूंज पड़ रही धीमी

    Spread the love

    Spread the love    Vachannews । विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़। सावन की फुहार के साथ छत्तीसगढ़ की माटी में उमंग और उत्साह भरने वाले हरेली तिहार और नागपंचमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!