लिमतरा में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश: बूथ 133 पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल जुटान, संगठन विस्तार और मोदी सरकार की योजनाओं पर हुआ मंथन

Spread the love

 

 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

ग्राम लिमतरा के बूथ क्रमांक 133 में आयोजित ‘मन की बात’ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम केवल रेडियो प्रसारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प का प्रभावी मंच भी बना। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सहभागिता ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और सफल बनाया।

 

 

 

बिलासपुर (मस्तूरी)। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम लिमतरा के बूथ क्रमांक 133 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पल्लवधर जी (संभाग प्रभारी, बिलासपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री चंद्रप्रकाश सूर्या (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा), श्री प्रकाश अवस्थी (जिला मंत्री, किसान मोर्चा), श्री ईश्वर प्रसाद यादव (सह संयोजक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ), श्री रवि बरगाह (मंडल अध्यक्ष, देवरीखुर्द), श्री दीप वस्त्रकार (सरपंच, ग्राम पंचायत लिमतरा), श्री विवेक पाण्डेय (कार्यक्रम प्रभारी), श्री विनोद साहू (जिला मीडिया प्रभारी), श्री सोमदत्त पटेल (सोशल मीडिया प्रभारी), श्री बालेश्वर पाटनवार (सोशल मीडिया सह प्रभारी), श्री शिवनारायण कैवर्थ (सह योजना प्रभारी) तथा श्री पवन कुमार चंद्राकर (शक्ति केंद्र प्रभारी) उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री टिंकू शर्मा, श्री बंटी धर्मेन्द्र शर्मा, श्री सुरेश पटेल, श्रीमती नर्मदा पाण्डेय, श्री सुबोध लहरे (अनुसूचित जाति मोर्चा), श्री संतोष कुमार कर्क, श्री शिवभोला कश्यप, श्रीमती रागनी श्रीवास, श्रीमती ममता कोरी, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती प्रेमा यादव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

‘मन की बात’ के बाद हुई बूथ बैठक, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बूथ बैठक में मुख्य अतिथि श्री पल्लवधर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से प्रधानमंत्री के विकास मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

चंद्रप्रकाश सूर्या ने कार्यकर्ताओं से ‘सरल एप’ से जुड़ने की अपील करते हुए उसके उपयोग, महत्व और संगठनात्मक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

 रवि बरगाह ने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, कार्यकर्ताओं के उत्साह और गगनभेदी नारों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

ईश्वर प्रसाद यादव ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

सरपंच दीप वस्त्रकार के कार्यों की मंच से सराहना

 

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच श्री दीप वस्त्रकार द्वारा ग्राम विकास एवं संगठन के प्रति किए जा रहे कार्यों की मंच से भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। सरपंच ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं, कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए कार्यक्रम प्रभारी श्री विवेक पाण्डेय की सभी पदाधिकारियों ने खुले मंच से प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ईश्वर प्रसाद यादव ने किया तथा अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!