“सेवा सदन में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई टीम का सम्मान, विधायक सुशांत शुक्ला बोले— ‘हर गरीब तक पहुंचे सरकार की हर योजना'”

Spread the love

 

बिलासपुर/विशेष रिपोर्ट।

 

 

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से सेवा सदन स्थित विधायक कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें संगठन की विचारधारा, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

 

 

बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण की नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय एवं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सोमवार को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सेवा सदन स्थित विधायक कार्यालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें संगठन की नीति, रीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है।

उन्होंने विशेष रूप से श्रमिक बहुल क्षेत्रों, झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों, गरीब, आदिवासी, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का मूल उद्देश्य स्लम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य करना है।

नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग प्रभारी पल्लव धर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिज्जू राव, संयोजक थानूराम साहू, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव एवं विवेक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, सह कोषाध्यक्ष विजेंद्र राव भोंसले, जिला कार्यालय मंत्री दिलावर सिंह लोनिया, सह कार्यालय मंत्री नीरज मुदलियार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमदत्त पटेल, सह प्रभारी बालेश्वर पाटनवर, जिला संवाद सह प्रमुख अमित साहू, जिला योजना प्रभारी चंद्रकांत शिंदे, सह प्रभारी शिवनारायण कैवर्त, जिला ‘मन की बात’ प्रभारी मुद्रीका प्रसाद दुबे, सह प्रभारी देवी प्रसाद द्विवेदी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पटेल, राजू निर्मलकर, रतिराम साहू, बोधिराम साहू, सुजीत कुमार, बंटी शर्मा, रवि साहू, टिंकू शर्मा, किशन देवांगन, विशेष आमंत्रित सदस्य आकाश कछवाहा, उमेश साहू, दुर्गा बया, प्रवीण यादव एवं पार्थों चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदस्य टिंकू शर्मा का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। विधायक सुशांत शुक्ला ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए पूरे झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को शुभकामनाएं दीं।

 

आभार प्रदर्शन सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव ने किया। साथ ही आगामी 28 जून (रविवार) को मस्तूरी विधानसभा के ग्राम लिमतरा में आयोजित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं संगठन के जयघोष के साथ हुआ।

 

 

  • Related Posts

    बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! स्कूल परिसर बना जलभराव का तालाब, सड़क भी पानी में डूबी

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। लगातार बारिश के बाद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी का परिसर और स्कूल तक पहुंचने…

    शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द मोड़ स्थित शराब दुकान परिसर में सोमवार को उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!