क्रमांक 76 में गूंजा प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ संदेश, कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुना कार्यक्रम

Spread the love

 

 

बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो-टीवी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का बूथ क्रमांक 76 पर विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिग्री प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक राजेश पांडेय के निवास पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एकाग्रता के साथ सुना और उनके द्वारा देशवासियों से साझा किए गए महत्वपूर्ण विचारों एवं संदेशों पर चर्चा की। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के बिलासपुर संभाग सह प्रभारी पल्लव धर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक राजेश पांडेय, जिला सहसंयोजक वैभव दुबे, ‘मन की बात’ प्रमुख शंकर अहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष डब्बू राव, जिला कार्यालय सह प्रभारी सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा सौरव साहू, मनीष चौहान, अनीता दुबे, रचना अग्रवाल, प्रेमलता यादव, इंद्राणी चंद्राकर, दीपाली अमिया, कविता झरिचा, माया पमनानी, राशि मरकाम सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सदस्यों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और समाज के प्रेरणादायक प्रयासों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!