पाली-तानाखार में बिजली संकट: विधायक तुलेश्वर मरकाम ने की नए सब स्टेशन की मांग

Spread the love

कोरबा/पाली-तानाखार। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने पहल की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर कोरबा अधीक्षण अभियंता के माध्यम से क्षेत्र में नए विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत करने की मांग की है।

विधायक मरकाम ने अपने पत्र में बताया कि पाली और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अधिकांश गांवों में बिजली की आपूर्ति बेहद सीमित घंटों के लिए हो रही है। इससे ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सब स्टेशन पहले से ही ओवरलोड हैं, जिसके चलते वोल्टेज की समस्या और बार-बार आपूर्ति बाधित होने जैसी दिक्कतें बनी रहती हैं।

मरकाम ने मांग की कि पाली विकासखंड के सिल्ली, ईरफ तथा पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तानाखार, तुमान, लैंगा और पिपरिया में नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जाए। उनका कहना है कि इन सब स्टेशनों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को स्थायी बिजली सुविधा मिलेगी और खेती-किसानी सहित अन्य कार्यों में भी बड़ी सहूलियत होगी।

विधायक ने विश्वास दिलाया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के विकास और शासन की योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!