कोरबा जिले में हाथियों का आतंक, 52 हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही

Spread the love

सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद, दहशत में ग्रामीण

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों से 52 हाथियों का विशाल झुंड कटघोरा वनमंडल के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय है। इस कारण जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। हाथियों ने सैकड़ों एकड़ धान की फसल रौंद डाली है।

जानकारी के अनुसार, 52 हाथियों के इस दल में से 26 हाथियों का एक अलग ग्रुप केंदई फॉरेस्ट एरिया में सक्रिय है। यह झुंड लगातार लाद कोरबी, लालपुर और घुचापुर गांवों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि झुंड में शामिल कुछ दंतेल हाथी दिन में भी गांवों के आसपास दिखाई देने लगे हैं, जिससे भय का माहौल और गहरा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात होते ही हाथियों का दल गांवों के करीब पहुंच जाता है और भोजन की तलाश में धान की फसल को रौंद देता है। मंगलवार की रात एक हाथी पुलिस चौकी के पीछे स्थित खेतों में घुस गया और घंटों तक धान की फसल को खाता रहा।

हाथियों की इस गतिविधि से परेशान ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। कई परिवार तो पूरी रात घरों में कैद रहकर ही गुजारने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीणों में हर वक्त हाथियों के डर से दहशत का साया मंडरा रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कार की अलख: इंडियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, ज्ञान-बुद्धि के दाता से विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुख-समृद्धि की कामना…

    रक्तदान से जीवनदान का संदेश, यातायात जागरूकता से सड़क सुरक्षा का संकल्प

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/बांकीमोंगरा। विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/बांकीमोंगरा। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए अरदा चौक, बांकीमोंगरा में 12 सितंबर 2026, शनिवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!