पाली वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक : ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर

Spread the love

कोरबा पाली : पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेमरा, कोडार और बतरा गांवों के आसपास के जंगलों में दो जंगली हाथियों की आमद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ये दंतैल हाथी बीते कुछ दिनों से लगातार इन गांवों के सटे जंगलों में विचरण करते देखे गए हैं। वन विभाग ने हालात को गंभीर मानते हुए प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी दिनभर जंगल में दिखाई देते हैं और शाम होते ही गांवों की तरफ बढ़ने लगते हैं, जिससे लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। हाल ही में बतरा गांव के एक नाबालिग बालक को जंगल में शौच के लिए जाते समय हाथी ने दौड़ा दिया। गनीमत रही कि बालक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा।

वन विभाग की टीम को क्षेत्र के कक्ष क्रमांक एओ 565 और पी 105 में हाथियों के पैरों के ताजे निशान मिले हैं। विभाग की ओर से गांवों में मुनादी करवा कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। साथ ही, ड्रोन कैमरों की मदद से हाथियों की सटीक लोकेशन पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पाली वन परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा ने बताया कि ये हाथी संभवतः केंदई, एतमानगर और पसान रेंज के झुंड से बिछड़कर आबादी वाले इलाकों में आ गए हैं। वन विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांवों के लोगों को जंगल की तरफ न जाने, मुख्य मार्ग से ही आने-जाने और हाथियों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!