बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: किराये के मकान में घुसकर तीन युवतियों पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने किराये के मकान में घुसकर तीन युवतियों पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास की है, जहां गोलबाजार स्थित एक रुई भंडार में काम करने वाली तीनों युवतियां – प्रमिला, उर्मिला और सरिता – किराए से रहती थीं।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवतियां कोरबा जिले के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और रोज़ की तरह काम के बाद रात करीब 9 बजे अपने रूम लौटी थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक कमरे में घुसा और तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। धारदार चापड़ से हुए हमले में युवतियों को गर्दन, हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त इलाके में बिजली गुल थी और पास में एक शादी समारोह चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी युवक युवतियों के ही गांव का रहने वाला है, जिसका नाम अमन बताया जा रहा है। पुलिस को मामले में लव एंगल की आशंका है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस खौफनाक वारदात के बाद अटल आवास परिसर में रह रहे लोग दहशत में हैं। पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कह रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Posts

खेतों में घुस रहे 200 से ज्यादा लावारिस मवेशी, किसान परेशान; पंचायत ने व्यवस्था के लिए लगाई गुहार

Spread the love

Spread the love    Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर /मस्तूरी । ग्राम पंचायत ऊनी में लावारिस गाय-बैलों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई…

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!