EOW की रेड के बाद 3 अधिकारियों के खिलाफ FIR…

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह चार बजे से एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने 15 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम ने तीन अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में अपराध दर्ज भी किया है।

जिन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें श्याम सुंदर चैहान तत्कालीन डीएमसी, समग्र शिक्षा विभाग, अशोक कुमार पटेल तत्कालीन डीएफओ सुकमा और आनंद जी सिंह उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग शामिल है।

एसीबी टीम ने इन अधिकारियों के रिश्तेदारों-परिजनों के 15 निवास स्थान सुकमा, छिंदगढ़, रायगढ़, पुसौर रायगढ़, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम, दंतेवाड़ा, कोण्टा में तलाशी कार्रवाई अभी भी जारी है। टीम ने इन स्थानों से बड़ी मात्रा में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, नगद-राशि, सोना-चांदी व ज्वेलरी बरामद की गई है। फिलहाल, अभी भी तलाशी कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद एसीबी-इओडब्ल्यू के द्वारा आगे की जानकारी दी जाएगी।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!