रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और ओ पी चौधरी विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। विधानसभा में आज कौशल्या बिहार योजना, प्रदेश के कारखानों में अपशिष्ट प्रबंधन और छात्रावासों की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सदन में आज भी तीखी बहस देखने को मिल सकती है।









