हिंदी सिनेमा की क्लासिक फ़िल्म ‘शोले’ अपनी रिलीज़ के 50 साल पूरे होने पर आज भी दर्शकों की यादों में ताज़ा है। बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता की नई मिसाल कायम करने वाली इस फ़िल्म के बड़े से छोटे हर किरदार—जय, वीरू, गब्बर, ठाकुर, बसंती, कालिया, सांबा, मौसीजी, जेलर और सूरमा भोपाली—ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दर्शकों की धड़कन बन चुकी ‘बसंती’ का किरदार हेमा मालिनी बिल्कुल नहीं करना चाहती थीं? निर्देशक रमेश सिप्पी ने जब उन्हें इस भूमिका के लिए अप्रोच किया था, तो उन्होंने शुरुआत में साफ़ इंकार कर दिया था।
आज जबकि यह किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है, यह जानना दिलचस्प है कि कभी हेमा मालिनी को इसमें कोई दिलचस्पी ही नहीं थी।









