बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने ली भयावह रूप, बच्ची की छठी को लेकर पति ने पत्नी की तवे से की निर्मम हत्या

Spread the love

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। रविवार सुबह गौरीशंकर साहू ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी रत्ना साहू की बेरहमी से हत्या कर दी।

बच्ची की छठी पर विवाद बना मौत की वजह

घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की है, जब दंपत्ति के बीच अपनी नवजात बच्ची की छठी संस्कार को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए गौरीशंकर ने रसोई में रखे लोहे के तवे से रत्ना के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। रत्ना लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी ने हमला जारी रखा। जब तक महिला ने दम नहीं तोड़ा, तब तक वह तवे से वार करता रहा।

हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने, किया आत्मसमर्पण

हत्या के बाद आरोपी गौरीशंकर ने खुद को छिपाने के बजाय सीधे सकरी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने डायल 112 पर कॉल कर भी हत्या की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर खून से सना भयावह दृश्य था और महिला का शव ज़मीन पर पड़ा था।

अकेले थे घर में, परिवार के अन्य सदस्य थे खेत में

घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे, जिससे घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को सूचित किया और उनकी उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

हत्या में प्रयुक्त तवा बरामद, जांच जारी

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तवा बरामद कर लिया है। टीआई प्रदीप आर्य ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की। आरोपी गौरीशंकर को गिरफ्तार कर मर्डर की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!