शेयर ट्रेडिंग में दोगुना रिटर्न का झांसा, AI और फर्जी कंपनियों के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी

Spread the love

भिलाई । वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें कोहका निवासी प्रॉपर्टी डीलर ज्ञान प्रकाश साहू से करीब ₹1.30 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि कुछ शातिर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फर्जी कंपनियों की चमक-दमक दिखाकर उन्हें शेयर बाजार में भारी रिटर्न का सपना दिखाया और ठगी को अंजाम दिया।

AI और फर्जी कंपनियों के नाम पर बुना जाल

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में एक बिजनेस इवेंट के दौरान साहू की मुलाकात चार अज्ञात व्यक्तियों से हुई, जिन्होंने खुद को ‘Robo Traders FS Ltd.’ और ‘Infox Capital’ नामक कंपनियों के प्रतिनिधि बताया। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी फर्में AI टेक्नोलॉजी की मदद से शेयर बाजार में सुरक्षित और लाभदायक निवेश कर ग्राहकों को हर महीने 10% तक मुनाफा दिलाती हैं।

तीन वर्षों तक निवेश, फिर बंद हो गया रिटर्न

ठगों के चिकनी-चुपड़ी बातों और नकली दस्तावेजों के झांसे में आकर ज्ञान प्रकाश साहू ने तीन साल में ₹1.30 करोड़ रुपये का निवेश कर डाला। शुरुआत में कुछ महीनों तक रिटर्न मिलता रहा, जिससे उनका विश्वास और बढ़ गया। लेकिन धीरे-धीरे भुगतान बंद हो गया और साहू को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

मामला अब वैशाली नगर थाना पहुंचा, जहां साहू की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल ट्रेल और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।

न्याय की आस लगाए बैठे हैं पीड़ित

प्रॉपर्टी डीलर ज्ञान प्रकाश साहू ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी की कमाई इस विश्वास में लगाई थी कि भविष्य में सुरक्षित और बेहतर आर्थिक स्थिति बनेगी, लेकिन आज वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें पुलिस से न्याय और अपने पैसों की वापसी की उम्मीद है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!