फेफड़ों में पानी भरना : क्या है पल्मोनरी एडिमा और कैसे पहचानें इसके लक्षण?

Spread the love

फेफड़ों में पानी भरने की समस्या को मेडिकल भाषा में पल्मोनरी एडिमा (Pulmonary Edema) कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें फेफड़ों के एयर सैक (एल्यूलाई) में अत्यधिक तरल जमा होने लगता है। इसके कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और व्यक्ति को सांस लेने में भारी परेशानी होती है। आम तौर पर लोग इसे फेफड़ों में पानी भरना कहते हैं।

कैसे होती है यह समस्या?

अधिकतर मामलों में दिल की बीमारियों के कारण फेफड़ों में तरल भरना शुरू हो जाता है, लेकिन इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं—

  • न्यूमोनिया
  • कुछ जहरीले तत्वों या टॉक्सिन का असर
  • दवाओं के रिएक्शन
  • सीने में गंभीर चोट
  • ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ी एक्सरसाइज करना

पल्मोनरी एडिमा एक मेडिकल इमरजेंसी है। यह अचानक भी हो सकती है और कभी–कभी धीरे-धीरे लंबे समय में विकसित होती है। इसकी गति के आधार पर इसका प्रकार तय होता है।

फेफड़ों में पानी भरने के प्रमुख लक्षण

फेफड़ों में तरल की मात्रा बढ़ने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है:

  • सांस लेने में लगातार बढ़ती समस्या, खासकर लेटने पर ज्यादा तकलीफ
  • ऐसा महसूस होना मानो दम घुट रहा हो
  • तेज खांसी, जिसमें बलगम या कभी-कभी खून मिला हुआ दिखाई दे सकता है
  • सांसों की रफ्तार अचानक बढ़ जाना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • त्वचा का ठंडा पड़ जाना
  • सांस लेते या बोलते समय वेजिंग या आवाज आना
  • रात में अचानक नींद टूट जाना
  • कमजोरी महसूस होना
  • खांसी बढ़ती जाना
  • शरीर का वजन तेजी से बढ़ना
  • पैरों और तलवों में पसीना आना

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!