चार दिन बाद थमा इंतजार… बाढ़ में समाई कार से पति-पत्नी के शव मिले, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पसरा मातम

Spread the love

 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के लातनाला माधोपाली पुल पर आई तेज बाढ़ में बह गई कार का चार दिन बाद पता चल गया। लगातार चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के बाद राहत एवं बचाव दल ने कार को नदी से बाहर निकाला। कार के भीतर चालक देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव बरामद हुए। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा राहत दल संयुक्त रूप से लगातार खोज अभियान में जुटे हुए थे। तेज जलधारा, गहरी नदी और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखा। आखिरकार चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद कार और उसमें सवार दंपती का पता लगाया जा सका।

जब राहत दल ने कार को नदी से बाहर निकाला और उसमें दंपती के शव मिले, तो घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने राहत एवं बचाव टीम के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए दिवंगत दंपती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह दर्दनाक हादसा बरसात के मौसम में उफनती नदियों, नालों और पुलों को पार करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतने की एक गंभीर चेतावनी भी है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बाढ़ या तेज बहाव की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!