संत सूरदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन, दिव्यांग कलाकारों ने मोहा मन

Spread the love

बिलासपुर। सक्षम सेवा संस्थान, बिलासपुर इकाई द्वारा संत सूरदास जयंती का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय, खपरगंज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में डॉ. प्रशांत द्विवेदी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. के.के. साव, श्री भूपेंद्र शर्मा (प्राचार्य) तथा व्याख्याता श्रीमती अनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दृष्टिबाधित सुप्रसिद्ध गायक श्री तीज राम बघेल एवं श्री राकेश साहू के सम्मान से हुई। इसके पश्चात श्री तीज राम बघेल एवं अस्थिबाधित गायक श्री देव सिंह बंजारे ने संत सूरदास जी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। तबले पर संगत डॉक्टर गौरी शंकर साहू ने की।

संत सूरदास जी के जीवन परिचय का वाचन श्री राजेश पांडेय ने किया, वहीं संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला श्रीमती अंजलि चावड़ा ने। प्रयागराज नेत्रकुंभ में सेवा देने वाले श्री निर्मल कुमार घोष, श्रीमती शेफाली घोष, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्री मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती पूनम पांडेय, श्री राजेश पांडेय, श्रीमती अंजलि चावड़ा, श्रीमती माधुरी तिवारी तथा श्रीमती सुमिता दास गुप्ता को सेवा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के संरक्षक सदस्य के रूप में श्री राजेश पांडेय एवं श्रीमती पूनम पांडेय तथा आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री नेहरू साहू एवं श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह पवार को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

मदर्स डे के अवसर पर दिव्यांग बच्चों की साहसी माताओं – डॉ. भूमिका साहू, श्रीमती सावित्री यादव एवं श्रीमती अर्चना साहा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई श्रीमती अनीता दुआ, डॉ. विद्या साहू, श्रीमती माधुरी तिवारी, श्रीमती सोनिया सोनी एवं श्रीमती रामकली तिवारी ने।

कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा संचालित नेत्रदान अभियान के अंतर्गत श्रीमती सोनिया सोनी एवं श्रीमती सोनिया साहू ने नेत्रदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनूप पांडेय, कल्याणी पांडेय, लता गुप्ता, रश्मि दीक्षित, पार्वती साहू, मंजू यादव, सुरेखा भारती, उत्तरा नवरंग, आरती अनंत, डॉ. उषा, सरिता सोनी व सुनीता जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने संत सूरदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!