गेवरा में संकुल स्तरीय “अंगना में शिक्षा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से बढ़ी रौनक

Spread the love

कोरबा/गेवरा – शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गेवरा में संकुल स्तरीय “अंगना में शिक्षा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर माता उन्मुखीकरण के साथ सावन उत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को जागरूक करना था कि किस प्रकार बच्चों के सीखने की क्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता को शाला प्रवेश से पहले ही घर पर विकसित किया जा सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के शैलचित्र के पूजन से हुई। इसके बाद उपस्थित माताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और सभी ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए माताओं के बीच विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कुर्सी दौड़, सामूहिक नृत्य, रैंप वॉक तथा “अंगना में शिक्षा” काउंटर जैसी गतिविधियां शामिल थीं। विशेष आकर्षण यह रहा कि सभी माताएं हरी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे वातावरण और भी मनमोहक बन गया।

प्रतियोगिताओं में श्रीमती लक्ष्मी नामदेव ने प्रथम और श्रीमती दुर्गेश्वरी कश्यप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। वहीं, श्रीमती लक्ष्मी नामदेव को “स्मार्ट माता” और श्रीमती मंजू कुजूर को “सावन क्वीन” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

अंत में श्रीमती मंजू कुजूर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षिकाओं के इस रचनात्मक प्रयास की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम की सफलता में संकुल नोडल प्राचार्य गोपाल सिंह कंवर, संकुल समन्वयक विजय कुर्रे, श्रीमती राजेश्वरी पांडेय, स्वाति मिश्रा, इंद्राणी पांडे, ईश्वरी तिवारी, अनीता रात्रे, सरिता आदिले, सुषमा कश्यप, जया वैष्णव, प्रेमलता दिव्य, सीमा चंद्रा, कमला सारथी, सानिया कुर्रे और अभय यादव का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!