कोरबा में विश्व आदिवासी दिवस पर ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, पाली में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

समजीत सिंह की कलम से……✍🏻

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को कोरबा जिले के पाली में आदिवासी समाज ने अपनी एकजुटता और ताकत का भव्य प्रदर्शन किया। सुबह से ही पारंपरिक वेशभूषा और झंडों के साथ समाजजन आयोजन स्थल पर जुटने लगे। कुछ ही घंटों में पाली का मैदान हजारों आदिवासी भाइयों-बहनों से भर गया। अनुमान के मुताबिक, 10 हजार से अधिक लोगों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम थे। इस मौके पर आदिवासी समाज के विभिन्न संगठन, युवा मंडल, महिला मंडल और सांस्कृतिक दलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


एकजुटता का संदेश
पाली में हुए इस आयोजन के जरिए आदिवासी समाज ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपनी पहचान, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संगठित रहेंगे। वक्ताओं ने मंच से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सरकार से ठोस पहल की मांग की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!