हाई अलर्ट : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Spread the love

बिलासपुर, 10 जून 2025 : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह धमकी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है।

धमकी मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सुरक्षा के मद्देनज़र हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और ईमेल की जांच साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद से हाईकोर्ट की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!