ऑक्शन लिस्ट में आखिरी समय पर नाम शामिल, IPL 2026 नीलामी में अब इस खिलाड़ी पर लगेगी बोली

Spread the love

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के आयोजन में अब महज एक दिन रह गया है. अबू धाबी में प्लेयर्स की नीलामी होगी और ज्यादातर टीमें मिनी ऑक्शन के लिए पहुंच चुकी हैं. ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की गई थी और अब सिर्फ एक दिन पहले नया नाम जुड़ गया है. भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी अब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे.

IPL 2026 ऑक्शन में भारतीय स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री

बीसीसीआई ने नीलामी के लिए 350 प्लेयर्स के नाम कन्फर्म किए थे और कुछ बड़े नाम लिस्ट से गायब थे. अब ऑक्शन से एक दिन पहले ऑक्शन लिस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन का नाम जुड़ चुका है. पहले उनपर बोली नहीं लगने वाली थी लेकिन किसी टीम ने BCCI को उनका नाम जोड़ने के लिए कहा. इसी वजह से आखिरी समय पर अचानक उन्हें IPL ऑक्शन का हिस्सा बनाया गया. साफ तौर पर किसी टीम को अभिमन्यु को खरीदने में दिलचस्पी है और IPL ऑक्शन में अब उनकी किस्मत खुल सकती है.

कभी IPL नहीं खेले हैं अभिमन्यु ईश्वरन

अभिमन्यु ईश्वरन ने कभी भी IPL नहीं खेला है, जो हैरान करने वाली बात है. उन्होंने ऑक्शन में पहले अपना नाम दर्ज कराया है लेकिन कभी भी उन्हें किसी टीम ने खरीदा नहीं. अब लग रहा है कि आखिर किसी टीम ने उनमें दिलचस्पी दिखाई है और उन्हें IPL 2026 का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है. अभिमन्यु की जगह अब किसी एक टीम में पक्की नजर आ रही है.

SMAT में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला फल

हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिमन्यु ईश्वरन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने बंगाल के लिए 7 मैचों में हिस्सा लिया है और 266 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 44.33 का रहा है और उन्होंने एक शतक एवं एक अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 152.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इसी कारण टीमों की नजर उनपर गई है और IPL 2026 ऑक्शन में उन्हें जगह मिली.

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!