टीम इंडिया की शानदार जीत : धर्मशाला टी-20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Spread the love

धर्मशाला में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक हर किसी ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 118 रन का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने इस टारगेट को 15.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका की तरफ से एडन मार्करम ने लगाया अर्धशतक
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही थी। साउथ अफ्रीका के शुरुआती तीन विकेट महज सात रन पर गिर गए थे। टीम के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का इस मैच में खाता तक नहीं खुला।

क्विंटन डी कॉक (1) और डेवाल्ड ब्रेविस (2) सहित आठ प्लेयर दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे। टीम के लिए कप्तान एडन मार्करम ने कप्तानी करते हुए अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 46 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 20 और एनरिख नॉर्खिया ने 12 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने एक-एक शिकार किया।

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए खेली तूफानी पारी 

118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा इस मैच में तूफानी पारी खेली। वह 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गिरने के बाद नंबर 3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए।

शुभमन गिल ने इस मैच में 100 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए। तिलक वर्मा 25 रन और शिवम दुबे 10 रन बनाकर रन नाबाद लौटे। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, मार्को जेनसेन और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!