पोड़ी कला में ऐतिहासिक आयोजन: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर “बस्ती चलो अभियान” बना जनशक्ति का विराट प्रदर्शन

Spread the love

 

अंबिकापुर/सरगुजा, सुमर दास की विशेष रिपोर्ट 

 

 

अंबिकापुर/सरगुजा 10 अप्रैल 2026/ पोड़ी कला में आज एक ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच और जनसमर्थन का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता सरगुजा के लोकप्रिय सांसद चिंतामणि महाराज ने की। उनके साथ मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री विनोद हर्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में पूरे नवानगर मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में जिला स्तर से किसान मोर्चा के प्रमुख एवं “मन की बात” कार्यक्रम के संचालक राजू राजवाड़े जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान की।

नवानगर मंडल से मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सुमर दास, रामखेलावन यादव, सत्यनंद बीसी, सुनीता पैकरा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला मोर्चा की अध्यक्ष कौसल्या राजवाड़े ने मातृ शक्ति को संगठित कर कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया।

इसके साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, OBC मोर्चा अध्यक्ष सरजू यादव, ST मोर्चा अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामजीनियस कांसी, मंडल महामंत्री भोले ओम प्रकाश, तथा सक्रिय कार्यकर्ता शिव शंकर नायक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को मजबूती प्रदान की।

 

ग्राम स्तर पर पोड़ी कला, कर्रा और कुनिया कला के सरपंचों सहित BDC एवं DDC प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

इस आयोजन की एक विशेष झलक मातृ शक्ति की प्रभावशाली उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि संगठन की जड़ें समाज के हर वर्ग में मजबूत हो रही हैं।

अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान जिन लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके थे, उनके घर जाकर सांसद महोदय ने उन्हें सम्मानित किया। यह पल न केवल सम्मान का था, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और जुड़ाव का प्रतीक भी बना।

 

पोड़ी कला में आयोजित यह “बस्ती चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह संगठन की एकजुटता, जनसमर्थन और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश बनकर उभरा। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर यह आयोजन आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!