कटघोरा में रक्षाबंधन व विश्व आदिवासी दिवस पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

समजीत सिंह की कलम से…..✍🏻

कोरबा/कटघोरा, 9 अगस्त 2025 – रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कटघोरा नगर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। संभावित भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।



मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की और पॉकेटमारी, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं से बचाव के सुझाव दिए। साथ ही चेतावनी दी कि तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



नगर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था, अपराध या दुर्घटना को रोका जा सके। थाना प्रभारी तिवारी ने कहा, “त्योहार के मौके पर लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। नागरिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!