फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: नवविवाहित दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार

Spread the love

रायपुर। बीती रात फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 10 बजे पावर हाउस ओवरब्रिज के समीप हुआ, जब स्कूटी सवार युवक-युवती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कोहका निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुर्रे और उसकी 26 वर्षीय पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे अपनी मौसी के घर से लौटकर कोहका स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे ट्रक ने आईटीआई से पहले पावर हाउस ओवरब्रिज के पास स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह मात्र दो माह पूर्व ही हुआ था। यह हृदयविदारक हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही, फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन मार्ग पर रफ्तार पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!