मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रेलमार्ग से अंबिकापुर पहुंचे, मैनपाट प्रवास रहेगा तीन दिवसीय

Spread the love

सुमर दास की कलम से…..✍🏻

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रेलमार्ग से अंबिकापुर पहुंचे। दोनों नेता 7 जुलाई से 9 जुलाई तक सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

इस विशेष प्रवास के दौरान मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों एवं सांसदों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। उनके मार्गदर्शन में आगामी कार्ययोजना एवं संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विमर्श होगा।

शिविर के आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी जोरों पर हैं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!