पेंड्रा–मझगवां मार्ग पर भयावह हादसा : बस स्टॉप पर खड़े तीन लोगों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

पेंड्रा–मझगवां मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस का इंतजार कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट उछलकर सड़क पर पलट गई।

इस भीषण दुर्घटना में अंडी गांव के छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे में था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर चक्काजाम कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गौरी को आंख में गहरी चोट लगने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति गुप्ता अपनी बेटी के साथ मायके अनुपपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, जबकि मृतक छक्के लाल चौधरी अपनी बेटी को लेने पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!