महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love



महासमुंद। जिले से बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-53 पर जामपाली के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के धनबाद निवासी परिवार की कार (नंबर JH 10 CJ 1511) किसी काम से चंद्रपुर आई हुई थी। लौटते समय जामपाली के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया, जिससे कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों — आरिफ खान और सिद्दू खान — को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायपुर रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!